सूत्र सेवा बस पलटी, एक यात्री की मौत, 10 घायल

सिवनी: कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छिंदवाड़ा रोड स्थित ओवरब्रिज के पास भोपाल से बालाघाट जा रही सूत्र सेवा यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब 10 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार हादसे में यथार्थ दमाहे (26), पिता महेश लाल दमाहे, निवासी बालाघाट की मौत हो गई। वहीं बस में सवार करीब 10 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। बस किस वजह से अनियंत्रित हुई, इसकी जानकारी जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Post

आजीविका बाजार से 50,000 रुपए का सामान चोरी

Tue Oct 6 , 2026
ग्वालियर:शहर के व्यस्त चौराहे फूलबाग पर चौपाटी के समीप स्थित जय माता दी स्वयं सहायता समूह की दुकान आजीविका बाजार से चोर 40 से 50000 रुपए का सामान चोरी कर ले गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like