भोपाल और जबलपुर में 7 से 9 जून तक होगी पुलिस कंप्यूटर स्टाफ की शारीरिक परीक्षा

भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने राज्य पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) एवं सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर) के 89 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की घोषणा कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 24 और 25 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि परीक्षा परिणाम 8 मई को मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए गए थे।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा (पीपीटी) 7 जून से 9 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 800 मीटर दौड़ और दस्तावेज सत्यापन शामिल रहेगा। यह प्रक्रिया भोपाल के जहांगीराबाद स्थित लाल परेड ग्राउंड तथा जबलपुर के रांझी स्थित 6वीं वाहिनी एसएएफ परेड ग्राउंड में संपन्न होगी।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक (चयन/भर्ती) गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और केंद्र पर ऑनलाइन डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, मूल दस्तावेज एवं स्वयं प्रमाणित छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

 

 

Next Post

कचरा संकट पर सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण निर्णय

Wed May 27 , 2026
देश में बढ़ते कचरे के पहाड़, दम तोड़ती नदियां, जहरीली होती हवा और शहरों की बिगड़ती सेहत के बीच सुप्रीम कोर्ट का ताजा फैसला केवल एक न्यायिक आदेश नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतावनी है. भोपाल के एक पर्यावरणविद् की याचिका पर शीर्ष अदालत ने जिस प्रकार सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की निगरानी […]

You May Like

Play sound