माधुरी गुप्ता के शिक्षा व समाज में योगदान पर चर्चा आयोजित

ग्वालियर। भारतीय शिक्षण मंडल और शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय शिंदे की छावनी द्वारा विद्यालय की पूर्व प्राचार्य माधुरी गुप्ता के शिक्षा व समाज में उनके योगदान पर चर्चा आयोजित की गई।इस दौरान माधुरी गुप्ता द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान पर बात रखी गई और उनके प्रिय भजन भी गाए गए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी, विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र आजाद, उनकी शिष्या क्षमा चतुर्वेदी, भारतीय शिक्षण मंडल की ओर से प्रांत उपाध्यक्ष डॉ शिव कुमार शर्मा, प्रांत अधिकारी आर के उपाध्याय, डॉ स्वाति पेंडसे, गोपी मंधान, अमित शर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ एसके सिंह, तृप्ति विजय बेहरे, जिला मंत्री शुभम जैन, प्रचार सह प्रमुख कुलदीप पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे। संचालन मनीष लिमये ने किया।

Next Post

चिकलाना एमडी ड्रग फैक्ट्री केस: महिलाओं-बच्चों को जेल, सस्पेंड एसआई व फर्जी आर्मी आईडी से नेटवर्क की परतें खुलीं

Sun Jan 18 , 2026
रतलाम। जिले की जावरा तहसील के ग्राम चिकलाना में एमडी ड्रग फैक्ट्री के भंडाफोड़ के बाद जांच की जा रही हैं। जांच में टीम को कई चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी हैं। उधर कोर्ट ने सरगना दिलावर खान की दोनों पत्नियों फरीदा व शायना (25), बहन मुमताज व बहू फिजा […]

You May Like