यूजीसी नेट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 18 दिसंबर को होगी परीक्षा

भोपाल। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, जो 24 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2025 तय की गई है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में संशोधन के लिए 27 से 29 अक्टूबर तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी। परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर को दो पालियों में होगा, जिसकी अवधि 180 मिनट निर्धारित है।

सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा विज्ञान, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में शोध एवं अध्यापन के लिए पात्रता प्रदान करती है। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, बायोलॉजी और जियोलॉजी जैसे विषय शामिल हैं। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों के पास कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है।

फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर पद हेतु सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 33% अंक तथा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को कम से कम 25% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

Next Post

नेशनल हाईवे 30 पर भीषण हादसा अंजनिया के मेढाताल घाटी में ट्रक-ट्राला टक्कर, चालक की मौत 

Fri Sep 26 , 2025
मंडला। नेशनल हाईवे-30 पर अंजनिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत मेढाताल घाटी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सामने चल रहे सरिया लोड ट्राला से पीछे से आ रहा ट्रक तेज रफ्तार में जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक हाईवे से नीचे उतर गया और ट्राला में लदा सरिया […]

You May Like