नेशनल हाईवे 30 पर भीषण हादसा अंजनिया के मेढाताल घाटी में ट्रक-ट्राला टक्कर, चालक की मौत 

मंडला। नेशनल हाईवे-30 पर अंजनिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत मेढाताल घाटी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सामने चल रहे सरिया लोड ट्राला से पीछे से आ रहा ट्रक तेज रफ्तार में जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक हाईवे से नीचे उतर गया और ट्राला में लदा सरिया ट्रक के केबिन को तोड़ते हुए अंदर घुस गया।हादसे में ट्रक चालक दिनेश उर्फ काटू कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक धरम दास उर्फ धममू कुशवाहा (जिला महोबा, उत्तर प्रदेश) और एक अन्य सवार राजू गुप्ता (पिता बालमुकुंद, निवासी नेगांव जिला छतरपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सरिया अंदर समा गया, जिससे चालक और परिचालक फंस गए। सूचना मिलते ही 1033 एंबुलेंस, अंजनिया पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। करीब 25 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद केबिन काटकर घायलों को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल रेफर किया गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मेढाताल घाटी में सड़क की ढलान और मोड़ों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से यहां सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने और हाईवे पर गति नियंत्रण हेतु कड़े कदम उठाने की मांग की है।

Next Post

नकली खाद का कारोबार: 900 बोरी जब्त, SDM की अगुवाई में छापेमारी; 5 FIR दर्ज

Fri Sep 26 , 2025
छतरपुर। जिले में नकली खाद का कारोबार लगातार फल-फूल रहा था। किसान बोवनी के समय असली खाद के लिए भटक रहे थे और खाद माफिया उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर नकली व मिट्टी मिली खाद बाजार में ऊँचे दाम पर बेच रहे थे। यह गोरखधंधा फैक्ट्रियों और गोदामों से चल […]

You May Like