
ग्वालियर, 22 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि युवा शक्ति में आधिकाधिक निवेश कर नई तकनीक को अपनाया जाए।
श्री सिंधिया ने आज यहां ग्वालियर चंबल अंचल के व्यापारियों के महासम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति की संरक्षा का ध्यान रखते हुए अपने कारोबार को ग्रीन स्वरूप दें एवं खुद को नई तकनीक में ढालते हुए इसका सतर्कता से उपयोग करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के नवनिर्माण एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके मजबूत नेतृत्व में तीन महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने की दिशा में प्रयास हो रहे हैं।
