जाइडस मेडटेक और ब्रेल बायोमेडिका के बीच साझेदारी

मुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता) औषधि निर्माता बहुराष्ट्रीय कंपनी जाइडस लाइफसाइंसेज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जाइडस मेडटेक प्राइवेट लिमिटेड ने ब्राजील की अग्रणी हृदय उपकरण निर्माता ब्रेल बायोमेडिका के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।
कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन (अीएवीआई) तकनीक का यूरोप, भारत और अन्य चुनिंदा बाजारों में विशेष रूप से व्यावसाय करेंगी। यह सहयोग जाइडस मेडटेक के तेजी से विस्तार कर रहे इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी पोर्टफोलियो को मजबूती प्रदान करेगा। टीएवीआई एक मिनिमली इनवेसिव हृदय प्रक्रिया है, जो विशेषकर उच्च शल्य जोखिम वाले या वृद्ध मरीजों के लिए प्रभावी विकल्प मानी जाती है।
जाइडस लाइफसाइंसेज के प्रबंध निदेशक डॉ. शार्विल पटेल ने इस साझेदारी को उन्नत और जीवन-रक्षक हृदय देखभाल को वैश्विक स्तर पर अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया। उन्होंने कहा, “यह तकनीक मरीजों के लिए तेज रिकवरी, अस्पताल में कम समय और जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाने में मदद करेगी।”
वैश्विक अीएवीआई बाजार, जिसकी वर्तमान अनुमानित मूल्यांकन छह अरब डॉलर से अधिक है, वह लगातार बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण महाधमनी स्टेनोसिस के मामलों में वृद्धि और कम आक्रामक चिकित्सा प्रक्रियाओं की बढ़ती मांग है।

Next Post

श्याम लाल और आईजीआई कॉलेज की विजयी शुरुआत

Fri Apr 18 , 2025
नयी दिल्ली 18 अप्रैल (वार्ता) बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट में श्याम लाल कॉलेज ने पुरुष वर्ग और आईजीआई कॉलेज ने महिला वर्ग में जीत के साथ शुरुआत की। श्याम लाल कॉलेज ने चौथे बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट में हंसराज कॉलेज को 4-0 से हराया। श्याम लाल कॉलेज की […]

You May Like