
सिरोंज। ग्राम बगरोदा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था सर्वधर्म जनकल्याण सेवा समिति द्वारा आओ कुछ अच्छा करते हैं अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. इस मुहिम में गांव के युवा उत्साहपूर्वक श्रमदान कर सार्वजनिक स्थलों को संवार रहे हैं.
समिति के सदस्यों और युवाओं ने प्राचीन बड़ी माता मंदिर परिसर की सफाई कर वहां तुलसी का पौधा भी रोपा, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. समिति अध्यक्ष सुनील रघुवंशी ने बताया कि अभियान की शुरुआत केवल 8 लोगों से हुई थी, जो अब बढ़कर 30 से अधिक हो गई है. गांववासी भी मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाने में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं.
समिति संरक्षक एवं प्रांतीय गौ आधारित कृषि आयाम प्रमुख वीरेंद्र रघुवंशी ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वच्छता, श्रमदान, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी की महत्ता बताई. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इस तरह की पहल बेहद जरूरी है.
अभियान से जुड़े सदस्यों ने संकल्प लिया कि गांव के प्रत्येक सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ और आकर्षक रूप दिया जाएगा.
