ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत चार बालकों को संरक्षण प्रदान किया

जबलपुर । रेल यात्रियों एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतत सजग रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते अभियान के अंतर्गत जबलपुर रेलवे स्टेशन पर चार नाबालिग बालकों को सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया गया। जबलपुर स्टेशन प्लेटफॉर्म पर गश्त के दौरान चार नाबालिग बालक लावारिस अवस्था में भीख मांगते हुए पाए गए। पूछताछ करने पर बालकों द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया, जिसके पश्चात उन्हें रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लाया गया। विस्तृत पूछताछ में बच्चों ने घर से भागकर जबलपुर स्टेशन आने एवं यहां भीख मांगने की बात स्वीकार की। सभी बालकों की आवश्यक कागजी कार्रवाई एवं चिकित्सीय परीक्षण कर उन्हें बाल कल्याण समिति गोकलपुर, जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा जारी निर्देशानुसार चारों बच्चों को शासकीय बाल गृह, गोकलपुर में नियमानुसार सुपुर्द कर सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया गया।

Next Post

संगीत और संस्कृति का हुआ भव्य संगम, रंगारंग प्रस्तुतियों ने किया भावविभोर

Sun May 17 , 2026
जबलपुर। कला वीथिका सभागार में हिंदी लेखिका संघ, मध्यप्रदेश (जबलपुर इकाई) का वार्षिकोत्सव बेहद गरिमामय और भव्य वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संगीत, नृत्य और सम्मान समारोह का अद्भुत संगम देखने को मिला। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मधुर गीतों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर […]

You May Like