रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में पुल ढहने से सात की मौत, 35 घायल

मास्को, 01 जून (वार्ता) रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में पुल ढहने के कारण सात लोगों की मौत हो गयी तथा 35 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।

क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ ने यह जानकारी दी है। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, “पाँच और लोगों ने चिकित्सा सहायता मांगी। फिलहाल घटना के कारण सात लोगों की मौत हो गई है और 35 घायल हुए हैं, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। एक बच्चे को एयर एम्बुलेंस द्वारा मास्को ले जाया जाएगा।” इससे पहले उन्होंने कहा था कि ब्रांस्क क्षेत्र के विगोनिचस्की जिले में एक पुल ढह गया है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हुयी है और 30 लोग घायल हुए हैं।

मास्को रेलवे की रिपोर्ट के अनुसार क्लिमोव-मास्को मार्ग पर यात्री ट्रेन नंबर 86 के लोकोमोटिव और डिब्बे परिवहन संचालन में अवैध हस्तक्षेप के कारण यह हादसा हुआ।

Next Post

व्यापारियों से 1.21 करोड़ हड़पे

Sun Jun 1 , 2025
जबलपुर:व्यापार प्रोत्साहन एवं फंड मैनेजमेण्ट के नाम व्यापारियों को सदस्य बनाते हुए सभी से हर माह 1 करोड 21 लाख 66 हजार 444 रूपये ले हड़प लिए गए। विजय नगर पुलिस ने रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया हैंं।पुलिस के मुताबिक कमल चड्डा एवं शैलेन्द्र जैन एवं आशीष […]

You May Like