हॉट एयर बैलून में सुरक्षा अलर्ट के बीच CM डॉ यादव का रोमांच अधर में रुका

मंदसौर: गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास स्थित हिंगलाज रिसोर्ट में नाइट हाल्ट के बाद शनिवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हॉट एयर बैलून का अनुभव लेने पहुंचे. हालांकि हवा की रफ्तार करीब 20 किलोमीटर प्रतिघंटा होने से बैलून उड़ान नहीं भर सका. इसी दौरान बैलून के निचले हिस्से में आग लग गई, जिसे मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल काबू पा लिया.

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री जिस ट्रॉली में सवार थे, उसे सुरक्षा गार्ड्स ने मजबूती से थामे रखा. सतर्कता के चलते डॉ. यादव पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी. घटना के बाद कुछ माध्यमों में एयर बैलून से जुड़ी भ्रामक खबरें प्रसारित हुईं, जिनका कलेक्टर ने खंडन किया है, कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग ने स्पष्ट किया कि एयर बैलून में सुरक्षा संबंधी कोई चूक नहीं हुई, मुख्यमंत्री केवल बैलून देखने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि हॉट एयर बैलून गर्म हवा से उड़ान भरने वाला गुब्बारा है. इस प्रक्रिया में बैलून को ऊपर उठाने के लिए हवा को गर्म किया जाता है और सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है. कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि वे असत्य व भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें.

Next Post

'भारत-यूरोपी प्रस्तावित संघ मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में पूरी गहनता से लगे हैं'

Sat Sep 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 सितंबर (वार्ता) भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के अंतराष्ट्रीय व्यापार और उद्योग प्रभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां संकेत दिया कि दोनों पक्ष आपस में प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को इस समय गहन बातचीत के माध्यम से अंतिम रूप दे रहे हैं और यह […]

You May Like