शराब बंदी का नहीं दिखा असर, घाट पर देखी जा सकती हैं बिखरी पड़ी शराब की बोतलें

ओंकारेश्वर: ओमकार पर्वत की परिक्रमा मार्ग पर स्थित ओमकार मठ आश्रम के पास नर्मदा के तट पर स्थित घाट पर भारी मात्रा में शराब की बोतले देखी जा सकती हैं खाली बोतले इस बात का प्रमाण है कि वहां बैठकर शराबी शराब पी रहे हैं और शराब आसपास कैलाश खो के क्षेत्र से ही लेकर आते हे घाट पर पीते हैं। प्रतिदिन मोटरसाइकिल से शराब की पेटियां संबंधित विक्रेताओं के यहां आ रही है और खुलेआम बेची जा रही है।

ओंकार मठ आश्रम के प्रभारी किंकर स्वरूपानंद ने दुखी होकर बताया कि प्रतिदिन अनेक युवा लड़के बच्चे वहां बैठकर शराब पीते हैं जबकि वहां पर नर्मदा का तट है घाट है वहां गांव की महिलाएं भी स्नान करने आती हैं श्रद्धालु भक्त भी स्नान करते हैं पूजा अर्चन करते हैं नर्मदा का भजन करते हैं परिक्रमा जाने का मार्ग भी है जहां से सैकड़ो लोग प्रतिदिन परिक्रमा पर जाते हैं परिक्रमा करते हैं.

साथही सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं उन कैमतो में भी वह स्थल कैद होता है किंतु विभागों द्वारा सुरक्षा कर्मियों द्वारा आबकारी विभाग द्वारा इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है बड़े दुख की बात है कि मुख्यमंत्री की घोषणा का कोई असर शराब बिक्री में नजर नहीं आ रहा है उन्होंने कहा कि मेरा प्रण है कि मैं किसी हालत में भी शराब पीने नहीं दूंगा और न हीं इस क्षेत्र में शराब बिक्री होने दूंगा चाहे मुझे कुछ भी करना पड़े नगर में इन दीनों शराब की अवैध बिक्री एवं मादक पदार्थों की बिक्री चरम पर हे ।

Next Post

राऊ में कार्यक्रम का मंच तेज आंधी से गिरा,बाल-बाल बचे विजयवर्गीय

Thu May 1 , 2025
ओम्कारेश्वर: केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बाल बाल बच गए। राऊ इलाके में आयोजित कार्यक्रम का मंच तेज आंधी से गिर गया। उस समय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मंच पर ही थे। हालांकि हादसे में मंत्री सहित मंच पर बैठे सभी नेता सुरक्षित रहे, कोई हताहत नहीं हुआ। राऊ में गौशाला […]

You May Like