जबलपुर:व्यापार प्रोत्साहन एवं फंड मैनेजमेण्ट के नाम व्यापारियों को सदस्य बनाते हुए सभी से हर माह 1 करोड 21 लाख 66 हजार 444 रूपये ले हड़प लिए गए। विजय नगर पुलिस ने रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया हैंं।पुलिस के मुताबिक कमल चड्डा एवं शैलेन्द्र जैन एवं आशीष चावला द्वारा लिखित शिकायत की गयी कि वे व्यापारी है, विनोद कुमार गुप्ता उर्फ विनोद जैसवाल एवं श्रीमति अंजू गुप्ता उर्फ अंजू जैसवाल बैटरी का व्यापार करते है, जिनसे जान पहचान है।
15 मार्च 21 को दोनों ने बताया कि वह व्यापारियों को एकत्र कर व्यापारियो के व्यापार के प्रोत्साहन एवं फण्ड मैनेजमेंट के लिये 2 योजनाये बनायी है, सभी 40 व्यापारी सदस्यो से हर महीने रूपये एकत्रित किये जायेगे, एकत्रित रूपयों में आवश्यकता पडऩे पर सदस्य व्यापारी को रूपये दिये जायेंगे, रूपये लेने वाला व्यापारी व्यापार मे रूपये लगाने के बाद मुनाफा होने पर मूल के साथ मुनाफा भी प्रदान करेगा।
प्राप्त मुनाफे को सभी 40 व्यापारी सदस्यों में बराबर भाग में बांटा जायेगा। योजना अच्छी लगने पर हम तीनों व्यापारी राजी हो गये और हर माह उक्त दोंनो को बैटरी हाउस शास्त्री ब्रिज एवं कृष्णा बैटरी दीनदयाल चौक मे धनराशि दिया करते थे। विनोद एवं अंजू द्वारा हमारी मुलाकात कुछ सदस्यों से विजय नगर स्थित दुकान मे करायी थी शेष सदस्यों के बारे मे कोई जानकारी नहीं दी।
हर माह दोनों रूपये लेते थे, जरूरत पर रूपये मांगने पर किसी और व्यापारी का नाम बताकर इस माह उक्त व्यपारी को रूपये दिये है, बताया करते थे। तीनों से कुल 1 करोड 21 लाख 66 हजार 444 रूपये ले चुके है। रूपये मांगने पर मूल राशि एवं मुनाफा मे हिस्सा नहीं दिया है। पिछले 10-11 महीने से दोनों को हर माह रूपये देना तीनो ने बंद कर दिया। सम्पूर्ण जांच पर वनोद कुमार गुप्ता उर्फ विनोद जैसवाल एवं श्रीमति अंजू गुप्ता उर्फ अंजू जैसवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
