जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत मढतालाब के पास एक युवक की हत्या के मामले में अब तक न तो मृतक की पहचान हो पाई है और न ही कातिल का पता चल सका है। विदित हो कि शुक्रवार को एक अज्ञात पुरूष 35 वर्ष का मृत नग्न अवस्था में पडा मिला था।
जिसके सिर, चेहरे पर चोट के निशान थे। चेहरे पर टीशर्ट ढकी थी पास शराब के पाव पडे थे। मृतक के दाएं हाथ पर दीपक, बाएं हाथ पर राम और सीने पर मर्द लिखा टैटू मिला था। पाटन थाना प्रभारी गोपिन्द्र सिंह ने बताया कि हत्या किसने और किन कारणों से की है इसका पता नहीं चल सका है। मृतक की शिनाख्तगी केे प्रयास भी जारी हैं।
