पत्नी ने काम का बोला तो पेंटर ने खुद को आग लगाई, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

इंदौर: तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा मामूली बात पर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का दुखद मामला सामने आया है. पेशे से पेंटर युवक ने घर में रखे तारपीन के तेल का उपयोग कर खुद को आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.मृतक रामकिशन पिता हरिशंकर (50), निवासी लाला का बगीचा, तुकोगंज, पेशे से पेंटर का काम करता था. परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन रामकिशन की पत्नी ने उसे काम-धंधे पर जाने और घर की जिम्मेदारियों को लेकर टोक दिया था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और रामकिशन आवेश में आ गया.

विवाद से क्षुब्ध होकर रामकिशन ने घर में रखा पेंटिंग में इस्तेमाल होने वाला तारपीन का तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगा ली. आग की लपटें देख घर में चीख-पुकार मच गई. शोर सुनकर रामकिशन का साडू भाई कमलेश तत्काल मौके पर पहुँचा और उसे बचाने की कोशिश की. कमलेश ही झुलसी हुई हालत में रामकिशन को लेकर अस्पताल पहुँचा.रामकिशन का शरीर काफी हद तक झुलस चुका था, जिसके कारण उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी. बीती रात इलाज के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया.

Next Post

हॉस्टलों में गांजा सप्लाई करने वाला पैडलर गिरफ्तार

Wed May 13 , 2026
इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नशे के जाल को तोड़ने के लिए पुलिस ने सक्रियता दिखाई है. कल हॉस्टल से छात्रों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने ड्रग सप्लाई चेन पर प्रहार करते हुए मुख्य पैडलर को सवा लाख रुपए के गांजे के साथ गिरफ्तार किया है.कार्यवाही का सिलसिला सोमवार, […]

You May Like