बिना अनुमति यातायात खोलने पर लगा वाहनों का जाम, एसडीएम ने ठेकेदार को लगाई फटकार

ग्वालियर: नाका चंद्रवदनी से चेतकपुरी रोड के बीच बिना अनुमति और उचित ट्रैफिक योजना के यातायात शुरू करने से भीषण जाम लग गया। शहर के इस व्यस्त मार्ग पर कई किमी लम्बी वाहनों की कतारें लग गयी। जिससे सैकड़ों लोग घंटों परेशान रहें। खबर मिलने पर एसडीएम अतुल सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, एसडीओ बीके त्रिपाठी और संबंधित ठेकेदार घटनास्थल पर पहुंचे।

चेतकपुरी रोड पर सीसी सड़क निर्माण कार्य अभी चल रहा है। इसके बावजूद, वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति और यातायात पुलिस के साथ समसन्वय के बिना ही सड़क पर यातायात शुरू कर दिया गया था। वाहनों का दबाव बए़ने सड़क पूरी तरह से जाम हो गयी। जिसका असर आसपास के मार्गो पर भी पड़ा।जाम की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने वाहनों के जाम पर पहुंचकर निर्माण कार्य और ट्रैफिक प्रबंधन की जानकारी ली।

उन्होंनंे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से मामले की जानकारी लेने के बाद ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। एसडीएम ने निर्देश दिए कि जब तक निर्माण कार्य सुरक्षित स्तर तक पूरा नहीं हो जाता। तब तक बिना अनुमति और उचित योजना के यातायात शुरू नहीं किया जायेगा। अधिकारियों ने तत्काल वैकल्पिक डायवर्जन व्यवस्था लागू की। जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो पाया।

उल्लेखनीय है कि चेतकपुरी रोड पर लगभग 16 करोड़ रुपए की लागत से करीब सात किलोमीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। यह मार्ग शहर की एक प्रमुख लाइफलाइन है, लेकिन लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य और धीमी गति के कारण नागरिकों को लगातार परेशानी हो रही है। मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने का आश्वासन दिया। एसडीएम अतुल सिंह ने कहा कि विकास कार्य आवश्यक हैं, लेकिन जनता की सुविधा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Next Post

जेल काटकर आए हैं, अब क्या कर लेगा, कहकर किया हमला

Sat Jul 4 , 2026
इंदौर: चंदननगर थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर मारपीट की और सिर में पत्थर मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.जागृति स्कूल के सामने शालीमार पैलेस, सिरपुर में रहने वाले राजू निगवाल […]

You May Like

Play sound