इंदौर: चंदननगर थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर मारपीट की और सिर में पत्थर मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.जागृति स्कूल के सामने शालीमार पैलेस, सिरपुर में रहने वाले राजू निगवाल ने चंदन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि देर रात अंबार नगर स्थित महाराज होटल के पास उसकी मुलाकात कपिल और बनवारी से हुई.
दोनों ने कहा, हम जेल काटकर आ चुके हैं, अब तू क्या कर लेगा, इसके बाद अश्लील गाली गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर दोनों ने हाथ थप्पड़ों से मारपीट की. आरोप है कि कपिल ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर दे मारा, जिससे वह घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा. घटना के बाद चंदननगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है
