मेंढ़क का शिकार कर कूलर में छिपा था आठ फीट लंबा धामन सांप

जबलपुर। भेड़ाघाट थानांतर्गत चौकीताल के पास शीतल छाया परिसर निवासी विष्णु सिहोसे के घर में सुबह पौने ग्यारह बजे एक आठ फीट लंबे सांप ने एक मेंढक का शिकार किया लेकिन मेंढक सांप के मुख में समा नहीं पा रहा था काफी जद्दोजहद के बाद मेंढक को रक्त रंजित अवस्था में छोड़ कर सांप समीप में रखे कूलर में जाकर बैठ गया। इसके कारण वहां अफरातफरी मच गई। विष्णु की सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का है। फिलहाल सर्प के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।

Next Post

युवक ने लगाई फांसी 

Wed Oct 8 , 2025
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत खटिक मोहल्ला सराफा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि बुधवार को मेडिकल कालेज से सूचना मिली की मंगलवार रात्रि लगभग 9.30 बजे राजेश जैन उम्र 62 वर्ष अपने घर खटिक मोहल्ला सराफा में फांसी लगा लिया था जिसे बेटा रितिक […]

You May Like