दिनदहाड़े टावर चौक पर बुजुर्ग को मारी गोली

उज्जैन। टावर चौक पर दिनदहाड़े शुक्रवार दोपहर एक वृद्ध बदमाश में दूसरे वृद्ध को गोली मार दी। घटना के बाद तत्काल पुलिस ने गोली चलाने वाले को पकड़ने के लिए घेराबंदी की रेलवे स्टेशन से बदमाश को दबोच लिया गया। ट्रैक पर गिरने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

माधव नगर थाना क्षेत्र के टावर चौक पर अब्दालपूरा के रहने वाले आशुतोष पिता छोगालाल सोनी भवन वर्ष को एक बुजुर्ग बदमाश ने रोका और गाली गलौज करते हुए देसी कट्टा जेब से निकालकर गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर अफरा तफरी मच गई। बदमाश पैदल ही टावर चौक से पाकीजा शोरूम के सामने होते भाग निकला। माधव नगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया और सीएसपी दीपिका शिंदे क्षेत्र में भ्रमण करते उन्होंने तत्काल ही टीम के साथ गोली मारकर भाग रहे बदमाश का पीछा शुरू किया। बदमाश मक्सी रोड पारकर रेलवे ट्रैक की ओर पहुंच गया था पुलिस टीम ने उसकी घेराबंदी कर दी बदमाश रेलवे पटरी में पैर फंसने पर गिरकर घायल हो गया उसने पुलिस पर भी कट्टा तान दिया था लेकिन उसे दबोच लिया गया। आरोपी के घायल होने पर उसे अस्पताल लाया गया जहां उसका नाम प्रभु लाल पिता देवा मालवीय निवासी ग्राम तोबरीखेड़ा हाल मुकाम चिमनगंज थाना क्षेत्र के सामने झुग्गी बस्ती होना सामने आया। आरोपी का कहना था कि जिसे गोली मारी है वह एक माह से परेशान कर रहा था उसे गंदे शब्दों से बोलना था। मामले में सीएसपी दीपिका शिंदे का कहना था कि मामले में जांच की जा रही है आरोपी से देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गोली चलाने की वजह का पता लगाया जा रहा है। घायल के बयान दर्ज कर जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

Next Post

चक्काजाम करने वाले आरोपियों पर मामला दर्ज

Fri Jul 24 , 2026
सीधी/मझौली। शव को राजमार्ग में रखकर चक्काजाम करने वाले आरोपियों के विरूद्ध मझौली थाना पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। चक्काजाम के चलते मझौली-सीधी राजमार्ग में करीब 4 घंटे अवरूद्ध रहा। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, एएसपी श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी कुसमी संतोष तिवारी के […]

You May Like