पंचकोशी यात्रा 3 अक्टूबर से होगी प्रारंभ

बागली। नर्मदा पंचकोशी यात्रा का 37वां वर्ष 3 अक्टूबर से आरंभ होगा। यह यात्रा नर्मदा मंदिर पिपरी से शुरू होकर पांच दिनों में 115 किमी की परिक्रमा कर पुनः पिपरी में संपन्न होगी। डॉ. रविंद्र भारती चौरे द्वारा शुरू की गई यह यात्रा प्रतिवर्ष आयोजित होती है। मार्ग में यात्री जयंती माता, वनखंडी हनुमान, पामाखेड़ी, नर्मदानगर, पूर्णेश्वर महादेव, कालसन माता, रेकलिया व धारा जी होते हुए पिपरी पहुंचेंगे। समिति द्वारा भोजन व नाव की व्यवस्था रहेगी। जयंती माता मंदिर के पास खारी नदी पर पुल नहीं होने से श्रद्धालुओं ने अस्थायी पुल बनाने की मांग की है। सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपील की गई है। समापन 7 अक्टूबर को पिपरी नर्मदा मंदिर में होगा।

Next Post

जीवन बीमा में संगठनात्मक विकास के प्रभाव को मापने के आसान तरीके और सफलता के संकेत

Wed Sep 24 , 2025
सुंदर नटराजन, चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर, इंडिया फर्स्ट लाइफ “जो मापा जाता है, वही मैनेज किया जाता है।” – पीटर ड्रकर मुझे बचपन की एक याद आज भी ताज़ा है—प्रूडेंशियल कप फाइनल की। उस मैच में कपिल देव ने मिड-विकेट से बाउंड्री तक दौड़कर विवियन रिचर्ड्स का शानदार कैच पकड़ा […]

You May Like