पंकज धीर को ‘महाभारत’ के लिये अर्जुन का किरदार निभाने का मिला था प्रस्ताव

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड फ़िल्मों के निर्देशक और निर्माता बी.आर.चोपड़ा के लोकप्रिय धारावाहिक ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका के जरिये दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाले पंकज धीर को इस सीरियल के पहले अर्जुन का किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था।

पंकज धीर को महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाने से लाेकप्रियता मिली थी। हालांकि, शुरुआत में शो में उन्हें अर्जुन की भूमिका निभाने का अवसर दिया गया था। इस किदार के लिये उन्हें कुछ सीन में महिला का गेटअप रखने और मूंछें मुंडवाने को कहा, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। बाद में अर्जुन का किरदार फिरोज खान को दिया गया। हालांकि बाद में बी.आर.चोपड़ा ने पंकज धीर को कर्ण की निभाने का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

महाभारत सीरियल से पंकज धीर घर-घर में मशहूर हो गए थे। कुछ लोग उनके असली नाम से ज्यादा उन्हें कर्ण के नाम से जानते थे। उनका यह किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि कई पाठ्यपुस्तकों में उनके चित्र को ‘कर्ण’ के संदर्भ के रूप में इस्तेमाल किया गया और करनाल और बस्तर के मंदिरों में उनकी मूर्तियों को ‘कर्ण’ के रूप में पूजा जाता है।

पंकज धीर का जन्म 09 नवंबर, 1959 को पंजाब में हुआ था। उन्होंने 1970 में फिल्म परवाना से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद वह फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिका निभाने लगे। वर्ष 1988 में बी.आर.चोपड़ा के टीवी शो महाभारत से उन्हें देशभर में पहचान मिली और उन्हें फिल्मों में सहायक किरदार दिए जाने लगे।

वर्ष 2006 में पंकज धीर ने अपने भाई सतलुज धीर के साथ मिलकर मुंबई के जोगेश्वरी में एक शूटिंग स्टूडियो, विजेज स्टूडियोज़ की स्थापना की। वर्ष 2010 में, उन्होंने मुंबई में एक्टर गुफी पेंटल के साथ एक्टिंग एकेडमी खोली, जिसके संकाय प्रमुख अभिनेता गुफी पेंटल थे। पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर भी जाने-माने अभिनेता हैं। पंकज धीर ने जीवन एक संघर्ष, सौगंध, सनम बेवफा, आशिक आवारा, सोल्जर, रिश्ते, बादशाह,अंदाज, जमीन, टार्जन द वंडर कार समेत कई फिल्मों में काम किया है।

 

Next Post

अजय देवगन और रकुल प्रीत की सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर रिलीज

Thu Oct 16 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वर्ष 2019 में प्रदर्शित अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। अब […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।