अजय देवगन और रकुल प्रीत की सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

वर्ष 2019 में प्रदर्शित अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। अब इस फिल्म का सीक्वल ‘दे दे प्यार दे 2’ आने वाला है।अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

मेकर्स ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “जब आपका बॉयफ्रेंड आपके पापा की उम्र का हो, आपकी नहीं, तो समझ लीजिए कि #प्यार वर्सेज परिवार मुकाबले का वक्त आ गया है!”

‘दे दे प्यार दे 2’ में आर. माधवन, जावेद जाफरी,मीजान जाफरी, गौतमी कपूर, इशिता दत्ता भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 14 नवंबर को रिलीज होगी।

 

Next Post

कलेक्टर और एसपी ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण

Thu Oct 16 , 2025
जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने गोलबाजार स्थित शहीद स्‍मारक परिसर में लगे पटाखा बाजार का आज शाम निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा उपायों, अग्निशमन उपकरणों और दुकानों के बीच की दूरी का बारीकी से जायज़ा लिया तथा दुकानदारों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस […]

You May Like