कलेक्टर और एसपी ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण

जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने गोलबाजार स्थित शहीद स्‍मारक परिसर में लगे पटाखा बाजार का आज शाम निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा उपायों, अग्निशमन उपकरणों और दुकानों के बीच की दूरी का बारीकी से जायज़ा लिया तथा दुकानदारों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पटाखा व्यापारियों से सेफ्टी गाइडलाइंस पर भी चर्चा की और इसका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये। उन्होंने साफ किया कि पटाखा दुकानों पर लायसेंसधारी की मौजूदगी अनिवार्य है अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। पटाखा व्यापारियों को स्टॉक रजिस्टर संधारित करने तथा उसे अपडेट रखने के निर्देश भी दिये गये। निरीक्षण में पटाखा दुकानों के लाइसेंस की और अग्निशमन उपकरणों की जांच भी दोनों अधिकारियों ने की।

उन्होंने दुकानों में बिजली की सुरक्षित फिटिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी पटाखा व्यापारियों को दिये। बिजली की फिटिंग में कटे-फटे या पुराने वायरों का इस्तेमाल न करने की हिदायत भी दी। इसके साथ ही ज्वलनशील पदार्थों को भी पटाखा दुकानों से दूर रखने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पटाखा व्यापारियों से कहा कि कोई भी वाहन पटाखा बाजार के अंदर और आसपास खड़ा नहीं होगा। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने साफ किया कि सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों के का उल्लंघन या लापरवाही पाए जाने पर सख्‍त कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

चरणामृत पिलाकर अपमान की घटना को लेकर प्रदर्शन

Thu Oct 16 , 2025
जबलपुर: संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्राट अशोक क्रांति सेना कुशवाहा महासभा राष्ट्रीय एवं भरतीय बौद्ध महासभा के संयुक्त तत्वावधान में दमोह जिले के सतरिया ग्राम में चरणामृत पिलाकर अपमान की घटना को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि दमोह के पुरुषोत्तम कुशवाहा के साथ […]

You May Like

Play sound