बीना-नागदा पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते हुए फिसला महिला का पैर, गंभीर रूप से घायल

गुना। शिवपुरी से उज्जैन की यात्रा कर रही एक 25 वर्षीय महिला यात्री सोमवार सुबह गुना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गईं। जीआरपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, शिवपुरी निवासी आशा राना पति चीकू राना सुबह करीब 10:30 बजे गुना के प्लेटफार्म नंबर 3 से बीना-नागदा पैसेंजर ट्रेन से उज्जैन के लिए अकेली सफर कर रही थीं। सोमवार को बीना-नागदा पैसेंजर में अत्यधिक भीड़ थी। भीड़ के कारण महिला ट्रेन के अंदर प्रवेश नहीं कर पाईं और ट्रेन चलने लगी। इसी दौरान, ट्रेन की सीढ़ियों पर चढ़ने के प्रयास में उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद यात्रियों ने तुरंत महिला को संभाला, और स्टेशन पर मौजूद जीआरपी पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया। घायल महिला आशा राना बोलने की स्थिति में नहीं हैं। जीआरपी ने उनके परिजनों तक घटना की सूचना पहुँचा दी है।

Next Post

चार मौतों के बाद गौतम होटल का लाइसेंस निलंबित

Mon Dec 15 , 2025
छतरपुर। खजुराहो स्थित गौतम होटल में खाना खाने के बाद कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने और चार लोगों की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. आर.पी. गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गौतम होटल का लाइसेंस तत्काल प्रभाव […]

You May Like