गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

अहमदाबाद, 30 अप्रैल (वार्ता) गुजरात टाइटंस (जीटी) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 42वें मुकाबले में टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद गिल ने कहा इस पिच पर पहले 4-5 ओवर्स में स्विंग मिलती है और इसी वजह से ओस को देखते हुए हम रन चेज करना चाहते हैं। यह दो मैच तय करेंगे कि हम टूर्नामेंट में कितना आगे जाते हैं। आरसीबी काफी अच्छा खेल दिखा रही है। वो डिफेंडिंग चैंपियन हैं और उसी तरह खेल रहे हैं। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।

वहीं आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि हम पहले क्षेत्ररक्षण करने की सोच रहे थे। मुझे नहीं लगता कि घास से ज़्यादा मदद मिलेगी। उम्मीद है कि हम अच्छा टोटल बनाएंगे। जिस तरह से हमने आईपीएल का पहला हाफ खेला, वह देखकर अच्छा लगा। यह हमारे लिए एक पॉजिटिव साइन है, हम इसका इंतजार कर रहे हैं। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (एकादश): विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड।

गुजरात टाइटन्स (एकादश): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार।

 

Next Post

रिलायंस रीटेल ने किया प्रियंका चोपड़ा के ब्रांड एनोमली का अधिग्रहण

Thu Apr 30 , 2026
• रिटेल नेटवर्क और ‘टीरा’ के जरिए होगा विस्तार   *30 अप्रैल, मुंबई:* रिलायंस रीटेल लिमिटेड ने प्रियंका चोपड़ा जोनस के हेयरकेयर ब्रांड एनोमली (Anomaly) का अधिग्रहण कर लिया है। इस सौदे में ब्रांड के ट्रेडमार्क, ब्रांड से जुड़ी चीजें और डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इससे रिलायंस रीटेल लिमिटेड के […]

You May Like

मनोरंजन