ग्वालियर: 11 वर्षीय छात्रा से उसके ताऊ ने दुष्कर्म किया है। आरोपी ने मासूम को जबरन कमरे में खींचा और मुंह में रूमाल ठूंसकर हाथ-पैर बांध दिये और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना झांसी रोड़ इलाके की है। मासूम अपने नाना-नानी के पास रहती है। घटना से 2 दिन पूर्व मां के पास आई थी। परिवार ने मामला दबाने का प्रयास किया। उसके पेट में दर्द होने पर मामला झांसी रोड थाने पहुंचा।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी ताऊ को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही मासूम दहशत में है। बच्ची अपने भाई का जन्मदिन मनाने के लिये माता पिता के पास रूकी थी। शिकायत के मुताबिक झासी रोड इलाके में रहने वाले परिवार की 11 वर्षीय बेटी 6वीं की छात्रा है। छात्रा बचपन से अपने नाना-नानी के पास रहती है। वह अपने छोटे माई के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिये माता-पिता के घर आई थी। जन्मदिन के बाद वह कुछ दिन वहीं रूक गयी थी। वारदात की रात इलाके की बिजली गुल हो गई थी। गर्मी के कारण परिवार के लोग घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान मां ने बेटी को अंदर सो रहे छोटे भाई को जगाकर लाने भेजा। बच्चा तो बाहर आ गया, लेकिन छात्रा नहीं लौटी।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी ताऊ को पकड़ लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
