मौसेरे भाई ने नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

इंदौर: मानपुर थाना थाना इलाके में एक युवक ने अपने पारिवारिक संबंध और बहन के भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. जब नाबालिग की सगाई की बात शुरू हुई, तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परिवार में हड़कंप मचा दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है.

पुलिस के मुताबिक नाबालिग पीड़िता ने अपने पिता और चाचा के साथ थाने पहुँचकर आपबीती सुनाई. शिकायत के अनुसार, आरोपी आरिफ पटेल मृतका की मौसी का बेटा है, जिसके कारण उसका घर में लगातार आना-जाना था. गत 20 अप्रैल को जब पीड़िता का परिवार एक रिश्तेदारी में बाहर गया था और वह घर पर अकेली थी, तब आरोपी उसे मौसी के घर ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया

वहां उसने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी.आरोपी ने डरा-धमकाकर पीड़िता के साथ कुल तीन बार गलत काम किया और इस दौरान मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिया. दरिंदगी की हद तो तब हो गई जब पीड़िता के परिवार वाले उसके लिए रिश्ता देखने लगे. सगाई की बात से नाराज होकर आरोपी ने पीड़िता के परिजनों को फोन लगाया और उन्हें दुष्कर्म का वीडियो भेजकर शादी तोड़ने और जान से मारने की धमकी दी.बदनामी और धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने साहस जुटाया और परिजनों को पूरी घटना बताई. गुरुवार को मानपुर थाने में महिला उपनिरीक्षक ने पीड़िता के बयान दर्ज किए. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित की और आरोपी आरिफ को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

महूनाका चौराहे पर भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस हुए आमने सामने

Fri May 8 , 2026
इंदौर: महूनाका चौराहे पर शुक्रवार दोपहर हेलमेट चेकिंग के दौरान भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद हो गया. आरोप प्रत्यारोप के बीच मौके पर भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंच गए और चक्काजाम कर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात प्रभावित रहा.विधानसभा 4 प्रभारी वीरेंद्र शेडगे दोपहिया वाहन से गुजर […]

You May Like