महूनाका चौराहे पर भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस हुए आमने सामने

इंदौर: महूनाका चौराहे पर शुक्रवार दोपहर हेलमेट चेकिंग के दौरान भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद हो गया. आरोप प्रत्यारोप के बीच मौके पर भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंच गए और चक्काजाम कर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात प्रभावित रहा.विधानसभा 4 प्रभारी वीरेंद्र शेडगे दोपहिया वाहन से गुजर रहे थे. इसी दौरान ट्रैफिक अधिकारी अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रही थीं.

आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने अचानक सामने आकर बाइक रोकने की कोशिश की और वाहन नहीं रुकने पर हाथ उठाया, जिससे विवाद बढ़ गया. वहीं ट्रैफिक पुलिस का कहना था कि शेडगे मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चला रहे थे. सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और टीआई सहित संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे.

मामला बढ़ने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी व वीडियो फुटेज की जांच की गई. शुरुआती जांच में शेडगे के मोबाइल पर बात करने की पुष्टि नहीं होने की बात सामने आई. इसके बाद कार्यकर्ता संबंधित पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग पर अड़ गए. विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं ने महूनाका चौराहे पर चक्काजाम कर दिया और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया. इससे इलाके में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया. अधिकारियों की समझाइश के बावजूद देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, बाद में मामला शांत हुआ.

Next Post

राजा रघुवंशी हत्याकांड: चार आरोपियों की जमानत खारिज, सोनम की बेल पर संकट

Fri May 8 , 2026
इंदौर: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. शिलांग सेशन कोर्ट ने मुख्य आरोपी राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं. वहीं आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत को मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर 12 […]

You May Like