मुंबई, लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में जल्द ही एक नया और रोमांचक मोड़ आने वाला है। शो में आने वाले लीप के बाद अभिरा और अरमान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, जिससे पारिवारिक रिश्तों में नया ड्रामा देखने को मिलेगा।
दमानी परिवार की बेज्जती और कबीर का गुस्सा
अभिरा के केस जीतने के बाद दमानी परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ता है, जिससे उनके बिजनेस पर संकट आ जाता है। परिवार की इस बेज्जती और क्लाइंट्स के हाथ से जाने के बाद दमानी ब्रदर्स का गुस्सा फूट पड़ता है और वे बदला लेने की योजना बनाते हैं।
यूथ फेस्टिवल में कबीर की नई चाल
जयपुर में आयोजित यूथ फेस्टिवल के दौरान कबीर और मायरा की आमने-सामने की टक्कर होगी। जब कबीर को पता चलेगा कि मायरा अभिरा और अरमान की बेटी है, तो वह परिवार के अपमान का बदला लेने के लिए उससे प्यार का नाटक करने का फैसला करेगा।

