एसडीएम हटा राकेश सिंह मरकाम के निर्देशन में तहसीलदार उमेश तिवारी ने निजी विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण

हटा/दमोहएसडीएम हटा राकेश सिंह मरकाम के निर्देशन में तहसीलदार उमेश तिवारी ने हटा व पटेरा तहसील क्षेत्र में संचालित निजी विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामंती विद्यालय, साई बैली विद्यालय (हटा), देवभूमि पब्लिक स्कूल (पटेरा) तथा गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल (हटा) का विस्तृत परीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही पाठ्य-पुस्तकों व यूनिफॉर्म की खरीद-बिक्री व्यवस्था की जांच की गई। साथ ही यह भी परीक्षण किया गया कि शासन के प्रावधानों के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर व पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है अथवा नहीं।इस दौरान शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों के पालन की भी जांच की गई। विद्यालयों में फायर सेफ्टी संबंधी व्यवस्थाएं, आवश्यक एनओसी, भवन सुरक्षा, शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता, पुलिस सत्यापन तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण किया गया।निरीक्षण के उपरांत सभी विद्यालय संचालकों एवं प्राचार्यों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। उन्हें स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर विद्यालय की मान्यता/अनुमति निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

तहसीलदार उमेश तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शासन के नियमों का पालन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस उद्देश्य से निजी विद्यालयों का नियमित व आकस्मिक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।

Next Post

मनासा पुलिस को मिली बडी सफलता एसप्रेसो कार मे तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार

Tue Jul 21 , 2026
नीमच। मध्यप्रदेश शासन व पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला नीमच श्री राजेश व्यास के कुशल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति हेमलता अग्रवाल व अनुविभागीय अधिकारी मनासा श्रीमति शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा श्री […]

You May Like