पाकिस्तान में मानसून पूर्व बारिश से 22 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

इस्लामाबाद, (वार्ता/ शिन्हुआ) पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में भारी प्री-मानसून बारिश के कारण कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को शिन्हुआ को दी।

इससे पहले आज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने देश के प्रमुख भागों में व्यापक बारिश और तूफान आने की संभावना पर मौसम संबंधी चेतावनी जारी की थी।

एजेंसी ने आम लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, बिजली के खंभों और कमजोर अवसंरचना से दूर रहने की सलाह दी है तथा स्थानीय प्रशासन को संभावित नुकसान को न्यूनतम करने के लिए पूर्व-निवारक उपाय सुनिश्चित करने और आकस्मिक योजनाओं को सक्रिय करने का निर्देश दिया है।

Next Post

त्रिपुरा में पांच बंगलादेशी, तीन भारतीय दलाल गिरफ्तार

Sat Jun 28 , 2025
अगरतला, (वार्ता) त्रिपुरा पुलिस ने पिछले 24 घंटों में पश्चिम त्रिपुरा जिले के अगरतला और अमताली सहित विभिन्न स्थानों से महिलाओं सहित पांच बंगलादेशी नागरिकों और तीन भारतीय दलालों को अवैध सीमा पार आवाजाही और मानव तस्करी में कथित संलिप्तता के लिए हिरासत में लिया। पुलिस ने शुक्रवार को कहा […]

You May Like

मनोरंजन