शराब पीकर वाहन चलाने वाले 29 चालकों पर प्रकरण दर्ज

जबलपुर: पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय द्वारा शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के आदेश जारी किए गए। आदेशानुसार यह अभियान रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक संचालित किया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह देखा गया है कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं शराब के नशे में वाहन चलाने के कारण घटित होती हैं। इसी गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह सख्त कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की गई। यातायात के तीनों थानों द्वारा कुल 29 प्रकरण दर्ज किए गए, जिन्हें आगे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। यह कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (मालवीय चौक, गढ़ा, घमापुर) एवं यातायात के तीनों थाना प्रभारियों द्वारा संयुक्त टीमों का गठन किया गया।
शहर के प्रमुख स्थानों पर चला चेकिंग अभियान
टीमों द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं स्थानों पर जांच की गई, जिनमें प्रमुख रूप से छोटी लाइन फाटक, धवंतरी नगर चौक, पुराना बस स्टैण्ड, दमोहनाका चौक, अधारताल तिराहा, इंद्रा मार्केट पर ब्रीथ एनालाइजर की सहायता से वाहन चालकों की जांच की गई।

Next Post

सिवाराज बाबू और कमली मूर्ति ने जीता पहला लिटिल अंडमान प्रो 2026 सर्फिंग खिताब

Mon Apr 13 , 2026
लिटिल अंडमान,(वार्ता) तमिलनाडु के सर्फर्स ने उद्घाटन लिटिल अंडमान प्रो 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला ओपन सर्फिंग वर्ग में क्रमशः सिवाराज बाबू और कमली मूर्ति के रूप में चैंपियन दिए। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पहली बार आयोजित इस राष्ट्रीय सर्फिंग और स्टैंड-अप पैडलिंग (एसयूपी) चैम्पियनशिप […]

You May Like