रजक समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया स्वागत

ग्वालियर। पथन वाली माता मंदिर, मुरार स्थित रजक समाज मंदिर में रजक समाज सुधार समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, पूर्व पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

गौरतलब है कि रजक समाज के मार्गदर्शन में प्रत्येक पाँच वर्ष में होने वाले चुनाव हुए थे। चुनाव में विनोद कुमार अध्यक्ष निर्वाचित हुए।उपाध्यक्ष पद पर भूफ किशोर, रामकुमार, अजय कुमार एवं डालचंद निर्वाचित हुए। इसी प्रकार मुकेश महामंत्री, राजू एवं मोहन कोषाध्यक्ष, सोनू संगठन मंत्री, अजय एवं रामसेवक सूचना मंत्री, राजू कार्यालय मंत्री तथा बंटी व्यवस्था मंत्री निर्वाचित हुए।

स्वागत समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने की शुभकामनाएँ दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने समाज के विश्वास पर आभार व्यक्त करते हुए रजक समाज की एकता, विकास और सामाजिक उत्थान के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

पथन वाली माता मंदिर, मुरार में आयोजित समारोह के दौरान रजक समाज सुधार समिति के पदाधिकारियों को पद प्रमाण पत्र और फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

Next Post

पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है: सविता  

Tue Jul 7 , 2026
सिंगरौली । ननि आयुक्त सविता प्रधान ने निगम कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान 9 जुलाई को गनियारी मुक्तिधाम में आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृक्षारोपण स्थल पर गड्ढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, […]

You May Like