साढ़े तीन लाख के जेवर ले गए चोर

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत रतन कॉलोनी में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोडक़र साढे तीन लाख रूपए के जेवर पार कर दिए।पुलिस के मुताबिक इन्द्रनील गुजराल निवासी रतन कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि परिवार में माता-पिता, भाई और पत्नी है और घनश्याम लोधी पिछले 17 सालों से घर में गार्डन और घर की सफाई का काम करता है।

जेवराती सामान एवं कैश मां के कमरे में कवर्ड के ड्राअर में रखे रहते है। मां श्रीमती जगदिंर कौर गुजराल ने अलमारी चैक कर रही थी उसी समय ज्वैलरी के सामान में से कान के झूमके करीबन 1 तोला, टाप्स करीबन आधा तोला, हाथ के कंगन करीबन चार तोला एवं अंगूठी करीबन एक तोला पुराना पुश्तैनी सामान नहीं मिला। पुश्तैनी जेवरात कीमती करीबन 3 50 000 रूपए के है। घनश्याम लोधी पर शक है।

Next Post

स्टेटस बना विवाद का कारण, युवक को जान से मारने की धमकी

Tue Aug 26 , 2025
इंदौर: सोशल मीडिया पर डाला गया एक स्टेटस विवाद का कारण बन गया. ग्राम दौलताबाद के एक युवक को पहले समुदाय विशेष के लोगों ने आपत्ति जताते हुए माफी मांगने पर मजबूर किया और इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई. पीड़ित ने पुलिस थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि सोशल मीडिया […]

You May Like