एंजेल पैराडाइज स्कूल में हर्षोल्लास से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस

चाचौड़ा। नगर के एकमात्र सीबीएसई विद्यालय एंजेल पैराडाइज पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा माहेश्वरी रहीं, वहीं प्राचार्य कमलेश कुमार शर्मा, प्रशासक श्रीमती अनीता मुलिक एवं संचालक रूपेश माहेश्वरी भी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और नाट्य प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए बच्चों को समर्पण और ईमानदारी का संदेश दिया।

विशेष उपलब्धि के तहत विद्यालय ने जनपद पंचायत चाचौड़ा द्वारा आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस पर विद्यार्थियों को प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मेडल, शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

राष्ट्रगान और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अभिभावकों, स्टाफ और विद्यार्थियों की उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया।

Next Post

पानी की तलैया में डूबने से तीन मासूमों की गई जान

Sat Aug 16 , 2025
टीकमगढ़।जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के जवाहरपुरा गांव में शनिवार को तीन बच्चों की तलैया में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान यश (10), नैन्स (12) और संस्कार (12) के रूप में हुरई है। शनिवार दोपहर तीनों बच्चे बिना किसी को बताए साइकिल से गांव से करीब […]

You May Like