ऑपरेशन मुस्कान के तहत नवंबर माह में 65 गुमशुदा नाबालिगों को खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया

पन्‍ना। पन्ना जिले में एसपी श्रीमती निवेदिता नायडू के दिशा निर्देशन मे चलाये गये। ऑपरेशन मुस्कान के तहत चलाए गए विशेष अभियान में माह नवम्बर के दौरान पन्ना पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। जिले के विभिन्न थानों से अपहृत/लापता हुए कुल 65 बालक-बालिकाओं एवं गुम महिला पुरूष को सुरक्षित रूप से दस्तयाब किया गया, जो पुलिस प्रशासन की सतर्कता, त्वरित कार्यवाही और समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उक्त विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य बालक-बालिकाओं के अपहरण एवं गुमशुदगी की रोकथाम, ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों की पतारसी (पहचान एवं खोज) तथा आवश्यकतानुसार गिरफ्तारी की कार्यवाही करना था। साथ ही, बच्चों की सुरक्षा, उनके पुनर्वास एवं परिवार से पुनर्मिलन को सर्वोच्चच प्राथमिकता दी गई। जिसके फलस्वरूप जिले के सभी थानों में गठित पुलिस टीमों के अथक प्रयासों से उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त हुई। पन्ना पुलिस ने तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज, मुखविर सूचना, स्थानीय स्रोतों एवं अन्य राज्यों की पुलिस के सहयोग से पन्ना जिले से अपह्त/लापता बालक/बालिकाओं को विभिन्न राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, से सुरक्षित दस्तयाब किया गया। सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए सुरक्षित रूप से उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पन्ना पुलिस द्वारा की गई यह सफलता जिले में बच्चों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, और समाज में भरोसा स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Next Post

कोलूखेड़ी में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत 

Tue Dec 2 , 2025
दोराहा। जिले के अहमदपुर वन विभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोलूखेड़ी के जंगल से सटे खेतों में पिछले तीन दिनों से तेंदुए की लगातार मौजूदगी ने किसानों में दहशत का माहौल है. भयभीत किसान खेत पर जाने से कतरा रहे हैं. कोलूखेड़ी के जंगल से लगे जो खेत हैं […]

You May Like