कोलूखेड़ी में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत 

दोराहा। जिले के अहमदपुर वन विभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोलूखेड़ी के जंगल से सटे खेतों में पिछले तीन दिनों से तेंदुए की लगातार मौजूदगी ने किसानों में दहशत का माहौल है. भयभीत किसान खेत पर जाने से कतरा रहे हैं.

कोलूखेड़ी के जंगल से लगे जो खेत हैं वहां पर पिछले तीन दिन से तेंदुआ दिखाई दे रहा है. खेत पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह कैद हो गया. पिछले साल भी इसी तरह तेंदुआ जुगराजपुरा एवं आसपास के आधा दर्जन गांवों के जंगल में दिखाई दिया था. उस समय आधा दर्जन मवेशियों को शिकार बनाया था. जुगराजपुर एवं कोलू खेड़ी सहित दो दर्जन गांवों के किसानों में तेंदुआ का मूवमेंट दिखाई देने के बाद भय का माहौल है. रात के समय कृषि कार्य करने खेतों पर भी किसान नहीं जा पा रहे हैं.

गांव के किसान जगन्नाथ सिंह मीना ने बताया कि उनके कुएं पर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह तेंदुआ पिछले तीन दिन से लगातार दिखाई दे रहा है. उसकी मौजूदगी की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई है. किसान के मुताबिक तेंदुए ने कुएं परपालतू कुत्ते का शिकार भी कर लिया है, जिसके बाद से किसानों में डर और बढ़ गया है. रात में कोई भी किसान अपने खेत या कुएं पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है.

रात के समय सिंचाई और अन्य जरूरी कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं. किसानों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई कर तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोडऩे की मांग की है ताकि वे बिना किसी डर के अपने खेतों में काम कर सकें. इस संबंध में डिप्टी रेंजर अहमदपुर हरिप्रसाद डागर ने बताया कि जंगल का जानवर है, जंगल में ही रहते हैं. कभी कभी गांव तरफ आ जाते हैं. 15 किलोमीटर के दायरे में तेंदुआ आता जाता रहता है.

Next Post

नर्मदा में मिला भोपाल के युवक का शव

Tue Dec 2 , 2025
बुधनी. बीती शाम नर्मदा पुल के नीचे नदी में एक युवक का शव तैरता नजर आने पर सनसनी का माहौल निर्मित हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाते हुए उसकी शिनाख्त कराई तो वह भोपाल के खजूरी कला निवासी कैंसर पीडि़त युवक का निकला. कुछ […]

You May Like