चावल नरम, गेहूं, चीनी में साप्ताहिक तेजी, दालों और खाद्य तेलों में घटबढ़

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल का औसत भाव घट गया। वहीं, गेहूं और चीनी में तेजी रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।

सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 33 रुपये गिरकर सप्ताहांत पर 3,884 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं दो रुपये महंगा हुआ और 2,800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बोला गया। आटे का भाव 15 रुपये चढ़कर 3,273 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

सप्ताह के दौरान उड़द दाल की औसत कीमत 44 रुपये और तुअर दाल की 39 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मसूर दाल भी तीन रुपये महंगी हुई। वहीं, चना दाल की कीमत पांच रुपये और मूंग दाल की छह रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।

खाद्य तेलों में भी उतार-चढ़ाव रहा। मूंगफली तेल की औसत कीमत 213 रुपये और सूरजमुखी तेल की 26 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। वहीं, सरसों तेल 68 रुपये और सोया तेल 50 रुपये फिसल गया। पाम ऑयल 46 रुपये और वनस्पति 34 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ।

मीठे के बाजार में बीते सप्ताह गुड़ का औसत भाव 39 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी 41 रुपये महंगी हुई।

 

Next Post

तेज रफ्तार कार ने ली ठेकेदार की जान

Sun Jul 12 , 2026
इंदौर: खजराना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक परिवार पर भारी पड़ गया. शनिवार देर रात मयूर अस्पताल के पास कार की टक्कर से बाइक सवार ठेकेदार विश्राम उम्र 41 साल निवासी रविदास नगर, लसूडिया गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार […]

You May Like