मेडिकल कालेज अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट, गुस्साए डॉक्टर पहुंचे थाने

खंडवा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार सुबह आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीज के परिजन के द्वारा ड्यूटी पर मौजूद जूनियर डॉक्टर के साथ बद तमीजी करते हुए मारपीट करने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस मामले में बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद कर पहले सिविल सर्जन से मुलाकात की। जिसके बाद सभी पैदल ही पीडि़त डॉक्टर की ओर से मामला दर्ज करवाने शहर के मोघट थाना पहुंचे।

वहीं पीडि़त जूनियर डॉक्टर कुलदीप जोशी का आरोप है कि, भर्ती मरीज हार्ट पेशेंट था,जिसे सीरियस कंडीशन में लाया गया था,एवं उनकी स्थिति को लेकर परिजन को बताया गया था । हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी,जिस पर परिजन ने वहां रखी आईसीयू की मशीन फेंक दी,और उन पर पास रखा स्टूल फेंककर चांटा मारने की कोशिश की । उनके अनुसार यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है ।

इधर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखते हुए डॉक्टरों की शिकायत पर फिलहाल जांच शुरू कर दी है ।

Next Post

अमित शाह ने एनसीबी और अन्य एजेंसियों को ग्लोबल ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करने पर बधाई दी

Wed Jul 2 , 2025
नयी दिल्ली 02 जुलाई (वार्ता) केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को नाॅरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) और अन्य एजेंसियों को ग्लोबल ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करने पर बधाई दी। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हर ड्रग गिरोह, चाहे वह कहीं से […]

You May Like