रामदास घाटी से शिंदे की छावनी मार्ग बंद, तीन दिन चलेगा काम

ग्वालियर। शिंदे की छावनी पर हर 10 दिन में फूटने वाली पानी की लाइन को ठीक करने के लिए तीन दिन तक मार्ग बंद कर दिया गया है। इसके लिए रामदास घाटी पर पुलिस के बैरिकेड लगाए गए हैं। रामदास घाटी से शिंदे की छावनी जाने वाले लोग अब भैंस मंडी वाले पुल से निकल रहे हैं। वहीं कटियावादी से आने वाले लोग बंद मार्ग में फंस रहे हैं। यह लोग डिवाइडर के बीच में पैदल निकलने के लिए बने कट से अपने वाहनों को निकाल रहे हैं। हालांकि पुलिस ने हॉर्डिंग्स का गेट भी बैरिकेड लगाए हुए हैं, लेकिन लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं।

वहीं कई लोग रामदास घाटी से रोंग साइड से होते हुए शिंदे की छावनी पहुंच रहे हैं, जिसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन रही है। रामदास घाटी से शिंदे की छावनी आने वाले मार्ग स्थित खल्लासीपुरा के पास सड़क के नीचे से ग्वालियर पूर्व विधानसभा की कई पानी की लाइन को भरने के लिए उपयोग में जाने वाले मेन पेयजल लाइन बिछी हुई है। चूंकि कास्ट आयरन की यह लाइन दशकों पहले डाली गई थी, इसके कारण इसमें कई जगह छेद हो गए हैं, जिससे यहां हर 10 से 20 दिनों में लाइन लीक हो जाती थी। इस लाइन को ठीक करने के लिए पीएचई विभाग ने रात में जेसीबी मशीन से पूरी सड़क की लाइन की गहराई तक खुदाई कर दी है।

Next Post

12 रुपए प्रति फैट की मांग पर किसान लामबंद, 100 से अधिक सांची समितियों पर सौंपे ज्ञापन

Sun Sep 13 , 2026
इंदौर। दूध के उचित एवं लागत आधारित मूल्य की मांग को लेकर किसानों का गांव-गांव ज्ञापन अभियान लगातार तेज हो रहा है। 10 सितंबर से शुरू हुई इस मुहिम के तहत अब तक 100 से अधिक सांची दुग्ध सहकारी समितियों पर किसानों ने ज्ञापन सौंपकर दूध का भाव 12 रुपए […]

You May Like