जलनिकासी के लिए लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं
आयुक्त ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
इंदौर:नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर में जल जमाव की समस्या से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की, बैठक में अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, रोहित सिसोनिया, नरेन्द्र नाथ पाण्डे, अधीक्षण यंत्री डी.आर. लोधी, कार्यपालन यंत्री विवेश जैन, असित खरे, वैभव देवलासे, सहायक यंत्री कशिश मोड सहित समस्त जोनल अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
आयुक्त श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी जोनल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जल जमाव के संभावित स्थलों का निरीक्षण करें. जल निकासी के लिए आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि जहां पूर्व में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई थी, उन स्थानों का जोनवार निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि इस बार ऐसी स्थिति न बने. जल निकासी के लिए आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाए तथा नदी-नालों, चेंबरों एवं स्टॉर्म वॉटर लाइन की सफाई को प्राथमिकता दी जाए
इन क्षेत्रों में आती है समस्या
इस दौरान आयुक्त ने उन स्थानों की भी समीक्षा की, जहां पूर्व में जलभराव की समस्या सामने आई थी. इनमें जनता कॉलोनी, गांधीनगर, राहुल नगर, कागदट्टा, बड़सारी का पट्टा, छत्रीबाग, कुल्हारवाड़ी, सेठी नगर, नंदानगर चौराहा, जीएनटी मार्केट, ट्रांसपोर्ट नगर, गौरी नगर, गोविंद कॉलोनी, शीतल नगर, कुशवाहा नगर, श्रीनगर, मुखर्जी नगर, रूप नगर, बजरंग नगर, विजय नगर, उत्सव चौपड़ा, बुलाबाग कॉलोनी, निरंजनपुर, सत्य साईं चौराहा, सुभाष विहार कॉलोनी, संजय नगर, बख्तावर राम नगर, टेलीफोन नगर, गोयल विहार, खजराना चौराहा, शक्ति नगर, मिल विहार कॉलोनी, मिलन चौक, कबूतर खाना, सिद्धि कॉलोनी, एकता नगर, भोलाराम उस्ताद मार्ग, स्नेहनगरी कॉलोनी, साईं बाबा नगर, श्रद्धापुरी कॉलोनी, प्रजापत नगर, अलंकार पैलेस कॉलोनी, रेवेन्?यू नगर, खेड़ापति हनुमान मंदिर, जागृति पुरी, गीता नगर, इंदिरा नगर, एकता नगर, वैशाली नगर सहित अन्य प्रमुख क्षेत्र शामिल थे।
