हस्तिनापुर में अन्नकूट समरसता भोज कार्यक्रम बुधवार को

ग्वालियर। दीप दीपावली के उपलक्ष्य में ग्रामीण विकास परिषद् द्वारा 5 नवंबर, बुधवार दोपहर 12बजे हस्तिनापुर में अन्नकूट (समरसता भोज) कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे एवं अध्यक्षता सांसद भारत सिंह कुशवाह करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रेमसिंह राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा देवेश शर्मा एवं अरविंद शर्मा ने बताया कि भामा शाह उपाधि से सम्मानित स्व. परशुराम पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद समरसता भोज का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने भाजपा के सभी प्राधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Next Post

संघ शताब्दी वर्ष : बुधवार को 9 बाल पथ संचलन निकलेंगे

Tue Nov 4 , 2025
ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 5 नवंबर को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह बाल शौर्य संगम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 9 जगह बाल पथ संचलन निकलेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग के संघचालक प्रहलाद सबनानी ने बताया कि लश्कर क्षेत्र से […]

You May Like