पीकेएल सीजन 12 के लिए 31 मई से एक जून को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

मुम्बई 16 मई (वार्ता) प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 12 के लिए मुम्बई में 31 मई और एक जून को खिलाड़ियों की नीलामी होगी।

मशाल स्पोर्ट्स ने आज आगामी प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 12 के लिए खिलाड़ियों के नीलामी की तारीखों की घोषणा कर दी। सीजन 12 की यह नीलामी एक और शानदार सीजन की शुरुआत का संकेत है। एक बार फिर चैंपियन टीम अपनी ट्रॉफी बचाने उतरेगी और देश-विदेश से जुड़े प्रशंसक कबड्डी के जोश को नए स्तर पर ले जाएंगे।

प्रो कब्बडी के नये सत्र को लेकर मशाल के बिजनेस हेड और प्रो कबड्डी लीग के लीग अध्यक्ष अनुपम गोस्वामी ने कहा, “हम पीकेएल सीजन 12 के खिलाड़ियों की नीलामी की तारीखों की घोषणा करते हुए खुश हैं। पीकेएल खिलाड़ियों की नीलामी हमारी टीमों के लिए आगामी सीजन के लिए उच्च प्रदर्शन करने वाली टीम बनने के लिए अपनी रणनीति, दृढ़ संकल्प और महत्वाकांक्षा का प्रदर्शन करने का लॉन्च-पैड है। यह भारत के स्वदेशी खेल के लिए वैश्विक प्रतिभाओं के लिए एक मंच के रूप में भी काम करता है।”

Next Post

विवादित बयान पर घिरे मंत्री शाह, कांग्रेस ने बंगले पर भेंट किया 'बेशर्म' का पौधा

Fri May 16 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा सेना के शौर्य प्रदर्शन पर की गई कथित “शर्मनाक” टिप्पणी को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। आज कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला अपने समर्थकों के साथ मंत्री विजय […]

You May Like