बीमारी के बाद जागे प्रतिनिधि

इंदौर: शहर के भागीरथपुरा में कल एक साथ कई लगो गंदे पानी पीने के कारण बीमार हो गए. स्थिति यह हो गई है कि अस्पतालों में इलाज के लिए जगह उपलब्ध नहीं हो सकी और शहर के करीब पांच अलग अलग हॉस्पिटलों में पीड़ित भर्ती किए गए. उक्त मामले में शहर के नेताओं और अधिकारियों की नींद खुली और सभी अस्पतालों में मरीजों देखने पहुंचे.

सबसे पहले शहर कांग्रेस अध्यक्ष एमवाय और वर्मा हॉस्पिटल पहुंचे कल भागीरथपुरा में गंदे पानी से बीमार मरीजों का हाल जानने शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे हॉस्पिटल पहुंचे. चौकसे ने पहले एमवाय में भर्ती मरीजों की सुध ली और फिर वर्मा यूनियन अस्पताल जाकर मरीजों के हाल जाने. चौकसे ने अस्पताल प्रबंधन से मरीजों को सही इलाज उपलब्ध कराने का कहा है.

चौकसे ने आरोप लगाया कि महापौर और पूरी भाजपा भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं. जनता को कोई परवाह नहीं है. शिकायत के बावजूद ध्यान नहीं देना और विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के क्षेत्र में ऐसी स्थिति है. चार लोग मर चुके हैं और 7 सौ से ज्यादा बीमार है. यह शहर पर बहुत बड़ा दाग है. कांग्रेस की मांग है कि नर्मदा इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए. साथ ही मामले में शिकायत पर ध्यान नहीं देने और लापरवाही कहने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर कारवाई की जाए.

भागीरथपुरा रहवासियों से मिलने पहुंचे महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित रहवासियों से मुलाकात की और उनकी कुशल-क्षेम पूछी. महापौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला बैक्टीरियल इन्फेक्शन का प्रतीत होता है, जिसके कारण क्षेत्र में कई लोगों को उल्टी-दस्त एवं लूज मोशन की शिकायत हुई है.महापौर ने बताया कि 70 से अधिक रहवासियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से 30-35 लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.

शेष 30-35 लोग अस्पतालों में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. उन्होंने रात में अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना तथा चकित्सकों से चर्चा की. डॉक्टरों के अनुसार, संक्रमण के कारण ही लोगों में उल्टी-दस्त की समस्या देखी जा रही है. महापौर ने बताया कि आज सुबह जल आपूर्ति के सभी सैंपल लिए गए हैं. रहवासियों के अनुसार संक्रमण गुरुवार और शुक्रवार के दौरान फैलना शुरू हुआ. निगम के संबंधित अधिकारियों को पानी के नमूने लेने और जांच करने की निर्देश दिए हैं.

विजयवर्गीय पहुंचे मरीजों को देखने
भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल के कारण बीमार लोगों की जानकारी मिलने पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अस्पताल में मरीजों का हाल जानने पहुंचे. इस दौरान भर्ती पीड़ित मरीजों से उन्होंने बीमार होने की जानकारी ली. साथ ही पूछा कि कितने समय से गंदा पानी आ रहा है. इसके बाद विजयवर्गीय ने अस्पताल में डॉक्टरों को इलाज में कोई कमी नहीं रखने के निर्देश दिए. इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन करने की बात कही

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में किया यातायात डायवर्जन

Wed Dec 31 , 2025
उज्जैन: नववर्ष के अवसर पर 31 दिसम्बर एवं 1 जनवरी 2026 को श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन पुलिस द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने, जाम की स्थिति से बचाव तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित […]

You May Like