महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में किया यातायात डायवर्जन

उज्जैन: नववर्ष के अवसर पर 31 दिसम्बर एवं 1 जनवरी 2026 को श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन पुलिस द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने, जाम की स्थिति से बचाव तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष ट्रैफिक, पार्किंग एवं डायवर्जन प्लान लागू किया गया है.

इस दौरान सभी श्रद्धालु निर्धारित पार्किंग स्थलों पर अपने वाहन पार्क कर, पैदल मार्ग/शक्ति पथ के माध्यम से इंटरप्रिटेशन सेंटर होते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर सकेंगे. कुछ मार्गों पर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. विशेष हरिफाटक चौराहा से चारधाम टर्निंग तक नगर निगम द्वारा बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

Next Post

साल के अंतिम दिन उमड़ रहे भक्त

Wed Dec 31 , 2025
ओंकारेश्वर: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में प्रतिदिन करीब पचास हजार से भी अधिक श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंच रहे हैं. मंगलवार को भी पचास हजार भक्त ओंकारेश्वर पहुंचे. ऑनलाइन बुकिंग फुल हो जा रही है जनरल लाइन में करीब तीन-चार घंटे दर्शन करने के लिए लग रहा है. जेपी चौक पर बेरिकेट्स लगाए गए […]

You May Like