सागर । सागर के होटल दीपाली में आयोजित दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अर्हम का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शैलेन्द्र जैन विधायक, श्रीमती अनुश्री जैन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंगलाचरण श्रीमती श्रद्धा सचिन राजकमल ने किया। मंच संचालन श्रीमती रचना अंशुल चंदेरिया, पीयूष, अमित ढाना ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष शैलेन्द्र ने सामाजिक कार्य शव मुक्ति वाहन एवं कम दर पर एंबुलेंस जैसी सुविधाओं पर कार्य करने प्रोत्साहित किया। साथ ही सहयोग सेतु पहल की सराहना की।
कार्यक्रम अध्यक्ष विनय-अनीता जैन, विशिष्ट अतिथि प्रवीण वंदना सिंघई ने फैडरेशन द्वारा निर्धारित कार्यों में अर्हम ग्रुप द्वारा कराए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही मविष्य मे फेडरेशन एवं अर्हम ग्रुप के आपसी सहयोग से वर्षभर अनेक कार्यक्रम पर विचार रखे।
आमंत्रित अतिथि एड. पी. सी. नायक द्वारा प्रोजेक्ट सहयोग सेतु पर अपने विचार रखे। साथ ही सहयोग सेतु द्वारा प्रस्तावित ग्रामीण मंदिरों के सर्वेक्षण, संरक्षण, रख रखाव पर फेडरेशन द्वारा राष्ट्रीय प्रचार की आवश्यकता पर जोर दिया।शपथ विधि अधिकारी प्रशांत प्रियांशी जैन ने सभी पदाधिकारियों एवं नए सदस्यों को शपथ दिलाई ।
नई कार्यकरिणी के रूप में शिरोमणि संरक्षक
दीपक बहरिया संस्थापक अध्यक्ष
अखिलेश राजश्री पत्र
संरक्षक
आकाश सेठ
नीरज जैन
अध्यक्ष: दिनेश सिंघई
सचिव: सचिन राजकमल
कोषाध्यक्ष: रोहित जैन (यूनिक केमिस्ट)
संयोजन एवं अन्य दायित्व
संयोजक: नितिन जैन, अमित ढाना
उपाध्यक्ष सौरभ जैना
सह-कोषाध्यक्ष: सिद्धार्थ हिनोद
उपाध्यक्ष:अमित जैन Dk
संयुक्त सचिव: दीपराज जैन
सहयोग सेतु संयोजक: अमित सिहोरा
APL संयोजक
प्रांजल जैन, प्रफुल्ल जैन
सांस्कृतिक सचिव: श्री अंशुल चंदेरिया
मीडिया प्रभारी:
अंकित हिनोद, नवीन श्रीजी ने शपथ ग्रहण की। साथ ही इस वर्ष ग्रुप में नए सदस्य श्रीमति प्रियंका प्रतीक गोल्डी, श्रीमती नेहा प्रवेश जैन, शुभ्रा डॉ प्रियंक, श्री मति सुरभि नमन जैन, अनुश्री प्रासुख सांघे लिया, श्रीमती विधि दिविक जैन को शामिल किया गया। कार्यक्रम का आभार सचिव सचिन राजकमल ने माना।
