हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर संगोष्ठी व सम्मान समारोह

सीहोर। मेडिकल एसोसिएशन एवं अटल हॉस्पिटल द्वारा गंगा आश्रम स्थित अटल अस्पताल परिसर में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर संघचालक भारत सोनी रहे. डॉ. गगन नामदेव ने चिकित्सा सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण के विषय पर ्रविचार व्यक्त किए. उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा हिंदवी स्वराज्य की स्थापना के लिए किए गए संघर्ष को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन साहस, संगठन और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है. कार्यक्रम में डॉ. पुष्पा ने मातृशक्ति, परिवार व समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सेवा कार्यों में सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता व महिला सशक्तिकरण वर्तमान समय की प्रमुख आवश्यकता है. आयोजन के दौरान उपस्थित दवा व्यापारी स्वागत एवं सम्मान किया गया. समापन अवसर पर संचालक महेंद्र वर्मा ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, दवा व्यवसायियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया.

 

Next Post

दबंगों की दादागिरी, किसान के खेत में फसल पर चलाया ट्रैक्टर

Sun Jun 28 , 2026
श्यामपुर। ग्राम पीपलखेड़ा में दबंगों द्वारा एक किसान की मेहनत पर पानी फेरने और आर्थिक नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है. पीडि़त किसान ने गांव के ही पांच लोगों पर खेत में ट्रैक्टर चलाकर फसल बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी देने का आवेदन अहमदपुर थाना […]

You May Like