दबंगों की दादागिरी, किसान के खेत में फसल पर चलाया ट्रैक्टर

श्यामपुर। ग्राम पीपलखेड़ा में दबंगों द्वारा एक किसान की मेहनत पर पानी फेरने और आर्थिक नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है. पीडि़त किसान ने गांव के ही पांच लोगों पर खेत में ट्रैक्टर चलाकर फसल बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी देने का आवेदन अहमदपुर थाना प्रभारी दिया है.

ग्राम पीपलखेड़ा निवासी पीडि़त किसान मानसिंह ने अपनी कृषि भूमि पर फसल की बोवनी की थी. उका आरोप है कि गांव के ही कुछ रसूखदारों ने आपसी रंजिश के चलते उनकी बोई हुई फसल के बीचसे ट्रैक्टर निकाल दिया. पीडि़त किसान द्वारा बोया गया बीज जमीन में धंस गया है. किसान मानसिंह ने पुलिस को सौंपे आवेदन में ग्राम पीपलखेड़ा के ही पांच लोगों राजू, महेंद्र, चंदरसिंह, अरविन्द, योगेंद्र के नाम की शिकायत की है. पीडि़त का कहना है कि जब उन्होंने फसल खराब होते देख उक्त व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया और इस संबंध में बातचीत की, तो आरोपियों ने उनके साथ जमकर विवाद किया. इतना ही नहीं, आरोपियों ने किसान को अपशब्द कहे और भविष्य में भी खेत में दोबारा नुकसान करने व देख लेने की खुली धमकी दी।

पीडि़त किसान मानसिंह ने थाना प्रभारी से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, फसल को पहुंचाए गए नुकसान का उचित न्याय दिलाया जाए और पीडि़त परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

 

Next Post

खेलों के माध्यम से जीवन में सीखते अनुशासन: मिश्रा

Sun Jun 28 , 2026
सीहोर। चर्च मैदान पर जारी स्व. कैलाश सारंग की स्मृति में फुटबाल प्रतियोगिता के मैच में सीनियर वर्ग की टीम सीहोर क्लब ने डीएसवायडब्ल्यू को 6-3 से हराया. खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे कथा वाचक पंडित राघव मिश्रा ने कहाकि खेलों के माध्यम से खिलाड़ी जीवन में अनुशासन, टीम वर्क […]

You May Like