सागर चौधरी हत्याकांड: चक्काजाम और धरना, शराब दुकान हटाने पर अड़े, पांच अरेस्ट

जबलपुर:गोहलपुर थाना क्षेत्र के चंडालभाटा में सागर चौधरी (26) की हत्या के बाद इलाके में गुरुवार को तनाव फैल गया। आक्रोशित लोगों ने सुबह चक्काजाम कर मुआवजा, आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझाइश देकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन दोपहर में फिर गुस्सा भड़क उठा और पूर्व पार्षद जितिन राज के नेतृत्व में लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने मृतक परिवार को 30 लाख रुपए मुआवजा देने और क्षेत्र से शराब दुकान हटाने की मांग की। थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि सागर चौधरी अपने दोस्तों के साथ बैठा था, तभी आरोपियों ने मामूली विवाद पर चाकुओं से हमला कर उसकी जान ले ली। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
इनका कहना है
बेटा काम से लौटा था और घर में टिफिन रखने के बाद बाहर चला गया उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी मेरे बेटे का मर्डर कर दिया गया। मेरे लाल को कातिलों ने मुझसे छीन लिया। मेरे बेटे की तड़प-तड़प कर मौत हुई हैं मैं आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करती हूं। लक्ष्मी चौधरी, मृतक की मां
कलारी के पास विवाद हुआ था पांच लडक़ों ने सागर पर चाकू से वार किया था जिससे उसके सीने व अन्य जगह गहरी चोटें आ गई खून अत्याधिक बह गया था चाकूबाजी में घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
नीरज चौधरी, चश्मदीद
शराब दुकान खुलने के बाद से यहां शराबखोरी बढ़ गई हैं इसके साथ ही आए दिन विवाद होता हैं, नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं,अपराधी चाकूबाजी कर हत्याएं कर रहे हैं। जब तब पीडि़त परिवार को मुआवजा और शराब दुकान को शिफ्ट नहीं किया जाता है तब तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।
जितिन राज, पूर्व पार्षद कांग्रेस
हत्या करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। आक्रोशितजनों ने मुआवजा, शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस ने सभी को समझाइश दी हैं।
सुनील नेमा, नगर पुलिस अधीक्षक

Next Post

सोहागी पहाड पर पलटा ट्रक, चालक व खलासी घायल

Fri Jun 13 , 2025
रीवा: बीती देर रात NH 30 के सोहागी पहाड़ पर फिर हुआ हादसा अनियंत्रित ट्रक पलटा चालक व खलासी गंभीर घायल, सूचना पर मौके पर पहुंचे सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने जेसीबी की मदद से कडी मशक्कत के बाद चालक व खलासी को बाहर निकलवा कर गंभीर हालत में […]

You May Like