हिरासत में लिये गये मेक्सिको के नागरिकों को तत्काल रिहा करे इजरायल: शीनबाम

मेक्सिको सिटी, 03 अक्टूबर (वार्ता) मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने गुरुवार को इजरायल के अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिये गये छह मैक्सिकन नागरिकों की तत्काल रिहा करने की अपील की। इन अधिकारियों को गाजा में सहायता पहुँचाने की कोशिश कर रहे एक बेड़े को रोकने के बाद इजरायल के अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया था।

सुश्री शीनबाम ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान छह मैक्सिकन नागरिकों को इजरायल के अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिये जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें अशदोद बंदरगाह में रखा गया है।ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला पर सवार हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को अभी तक राजनयिक सहायता नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि इज़रायली अधिकारियों ने कहा है कि वे उन्हें एक हिरासत केंद्र में ले जा रहे हैं। मैक्सिकन वाणिज्य दूतावास ज़रूरत पड़ने पर हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए वहाँ तैयार है। उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनियों तक मानवीय सहायता पहुँचे और गाजा के खिलाफ इस आक्रमण को रोका जाए।

मेक्सिको के विदेश मंत्रालय ने कहा, “विदेश मंत्रालय इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर तुरंत कार्रवाई जारी रखेगा। हिरासत में लिए गए हमवतन लोगों के अधिकारों को सुनिश्चित करेगा और सभी संभव कानूनी और राजनयिक तरीकों से उनकी शीघ्र वापसी की मांग करेगा।”

 

Next Post

गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार

Fri Oct 3 , 2025
मुंबई, 03 अक्टूबर (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 299.17 अंक टूटकर 80,684.14 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 202.48 अंक (0.25 प्रतिशत) नीचे 80,780.83 अंक पर था। इसी […]

You May Like